प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रेन में किन्नरों ने महिला यात्रियों से की ..

ट्रेन में किन्नरों ने महिला यात्रियों से की हाथापाई, चलती ट्रेन से फेंकने की दी धमकी

Madhya Pradesh : उज्जैन। उज्जैन-नागदा के बीच चल रही ट्रेन में किन्नरों ने यात्रियों से बदसलूकी की..

ट्रेन में किन्नरों ने महिला यात्रियों से की हाथापाई चलती ट्रेन से फेंकने की दी धमकी

ट्रेन में किन्नरों ने महिला यात्रियों से की हाथापाई, चलती ट्रेन से फेंकने की दी धमकी |

Madhya Pradesh : उज्जैन। उज्जैन-नागदा के बीच चल रही ट्रेन में किन्नरों ने यात्रियों से बदसलूकी की। किन्नरों के ग्रुप ने महिला यात्री और उसकी बेटी के साथ हाथापाई और बदसलूकी की और चलती ट्रेन से फेंक देने की भी धमकी दी। विवाद बढ़ा तो सभी किन्नर चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गये। मामला शुक्रवार का है।

नागदा में गाड़ी नंबर 19489 गोरखपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में रतलाम से उज्जैन की यात्रा कर रही रतलाम की रहने वाली मनीषा पति जुझार 17 वर्ष की बेटी छाया के साथ सामान्य कोच में यात्रा कर रही थी। बताया कि नागदा में चढ़े दो किन्नर यात्रियों के साथ गाली-गलौज करते हुए रुपये मांग रहे थे, लेकिन सभी देखते रहे पर कहा कछ नहीं।

विवाद बढ़ने पर दोनों किन्नर नागदा आउटर पर चलती ट्रेन से कूद गए

उन्होंने बताया कि किन्नरों ने मुझसे विवाद किया औऱ रुपए मांगने लगे और ट्रेन से फेंकने की धमकी दी। हाथापाई भी की। विवाद बढ़ने पर दोनों किन्नर नागदा आउटर पर चलती ट्रेन से कूद गये। महिला ने उज्जैन जीआरपी में आवेदन देकर मामले में बताया। जीआरपी चौकी नागदा के अनुसार, महिला के आवेदन पर जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को फरियाद थाने पहुंची और बयान दर्ज कराया। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/after-hoisting-the-dharma-flag-pm-modi-said/98723

Related to this topic: