प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

परिवहन मंत्री ने ठंड में सुरक्षित यात्रा के..

परिवहन मंत्री ने ठंड में सुरक्षित यात्रा के संबंध में दिए निर्देश

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने शरद ऋतु/ठंड में बसों के सुरक्षित एवं नियंत्रित संचालन के संबंध में परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं..

परिवहन मंत्री ने ठंड में सुरक्षित यात्रा के संबंध में दिए निर्देश

परिवहन मंत्री ने ठंड में सुरक्षित यात्रा के संबंध में दिए निर्देश |

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने शरद ऋतु/ठंड में बसों के सुरक्षित एवं नियंत्रित संचालन के संबंध में परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शरद ऋतु में सड़कों पर प्रातःकालीन कुहरा, फिसलन एवं दृश्यता में कमी जैसी परिस्थितियों अधिक हो जाती हैं। ऐसे में बसों के संचालन में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि सभी चालकों/परिचालकों की उक्त के संबंध में प्रशिक्षण कराया जाए, जिससे की उन्हें सुरक्षित बसों के संचालन में सभी आवश्यक जानकारियां प्रदान की जा सकें। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए संयमित गति रखते हुए बसों का संचालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे कि यात्रियों को सुरक्षित उनके गन्तव्य तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन की सुरक्षा का दायित्व है।

परिवहन मंत्री ने दिया निर्देश 

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिया कि बसों में निर्धारित क्वालिटी रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप आगे-पीछे अवश्य लगे हों। सभी बसों की विद्युत वायरिंग ठीक हो, हेडलाइट, बैकलाइट, इंडीकेटर, साइड मिरर, हार्न एवं अन्य उपकरण सही दशा में कार्यरत हों। सभी बसों में ऑलवेदर बल्ब कार्यरत हों एवं बसों में वाइपर, खिड़की के शीशे भलीभांति लगे हों एवं शीशे साफ-सुथरे हों। बसों में सुरक्षा के दृष्टिगत अग्निशमन यंत्र कार्यरत हो एवं बसों में प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध हो। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बस अड्डों एवं मार्गों पर नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि सभी बसें निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cg-city-wetlands-are-being-improved-to-attract-migratory-birds/97321

 

Related to this topic: