Madhya Pradesh : जबलपुर। मप्र में जनजातीय आश्रय शाला और छात्रावास का नाम बदल कर राजा कुंवर शाह, रघुनाथ शाह औऱ रानी दुर्गावती के नाम पर ऱखने का निर्णय लिया गया है..
मध्यप्रदेश में जनजातीय हॉस्टल का नाम बदलेगा, जनवरी से होगी पांच हजार शिक्षकों की भर्ती |
Madhya Pradesh : जबलपुर। मप्र में जनजातीय आश्रय शाला और छात्रावास का नाम बदल कर राजा कुंवर शाह, रघुनाथ शाह औऱ रानी दुर्गावती के नाम पर ऱखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ जनवरी 2026 से पांच हजार छात्रावास अधीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बिरसा मुंडा की 150वी जयंती पर यह घोषणा की है। यहां आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल मोड में संबोधित किया। कहा, 2014 से पहले छह दशक तक जनजातीय समुदाय की किसी ने सुध नहीं ली थी।
आदिवासी इतिहास को परिवारवाद के मोह में भुला दिया गया। इस सम्मान को भाजपा ने लौटाया है। आजादी के आंदोलन में मध्यप्रदेश, झारखंड समेत देशभर के जनजातीय समाज अहम भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पहली बार जनजातीय कल्याण मंत्रालय का गठन किया था। अब शिक्षा, स्वास्थ्य व संपर्क के क्षेत्र में आदिवासी समुदाय को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, जल, जमीन और जंगल को सरक्षण में जनजातीय वीरों का योगदान अविस्मर्णीय है। कार्यक्रम में युवा, चित्रकार व डाक्टरों को सम्मानित किया गया।
662 करोड़ से अधिक की राशि का..
कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में छतरपुर की महिला क्रिकेट खिलाड़ी क्रांति गौड़ को 1 करोड़ की राशि का चेक और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके साथ कई अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनजातीय समुदाय के विकास के लिए 662 करोड़ से अधिक की राशि का 123 विकास कार्यों का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। इस मौके पर शालिनी एप का भी उद्घाटन किया गया जिसमें विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगी। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/uma-devi-statue-unveiled-defence-minister-says-it-made-the-entire-nation-proud/97805
Defence Minister Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि उदा देवी ने न केवल पासी समुदाय को बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया. प्रत्येक भारतीय को उन पर गर्व होना चाहिए. वीरांगना उदा देवी के शहादत दिवस पर सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनकी प्रतिमा के अनावरण और स्वाभिमान समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए.