प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

आदिवासी सांसद खगेन मुर्मू ने ममता से इस्तीफा मांगा

आदिवासी भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा की मांग की

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आदिवासी भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की।

आदिवासी भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफा की मांग की

Political Update |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के आदिवासी भाजपा सांसद  खगेन मुर्मू ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनसे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की।

मालदा उत्तर से हैं भाजपा सांसद

आदिवासी नेता खगेन मुर्मू मालदा उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं। पिछले साल उत्तर बंगाल में अचानक भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के दौरान राहत कार्य करते समय उन पर टीएमसी समर्थकों ने हमला किया था, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए थे।

राष्ट्रपति की पीड़ा का किया जिक्र

सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपने अपमान का इतना दुख हुआ कि उन्हें अपनी पीड़ा व्यक्त करनी पड़ी। उन्होंने संथाली आदिवासी समुदाय के साथ हो रही उपेक्षा पर भी दुख जताया और उनकी समस्याओं का जिक्र किया।

सिर्फ माफी से नहीं चलेगा काम

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल माफी मांग कर इस मामले से नहीं बच सकतीं। उनके अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान पूरे आदिवासी समाज का अपमान है।

यह भी पढ़े: सी वी आनंद बोस ने गवर्नर पद से इस्तीफा

https://www.primenewsnetwork.in/state/cv-anand-bose-resigns-as-governor-thoughtfully/148057

Related to this topic: