प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खंडवा में रेस लगाने के चक्कर में पलटा...

खंडवा में रेस लगाने के चक्कर में पलटा 40 लोगों से भरा ट्रक, एक की मौत

खंडवा। जिले के मूंदी-सनावद हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। रफ्तार के जुनून और लापरवाही ने एक परिवार...

खंडवा में रेस लगाने के चक्कर में पलटा 40 लोगों से भरा ट्रक एक की मौत

खंडवा में रेस लगाने के चक्कर में पलटा 40 लोगों से भरा ट्रक, एक की मौत |

खंडवा। जिले के मूंदी-सनावद हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। रफ्तार के जुनून और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। यहाँ 40 लोगों से भरा एक आयशर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई और 36 अन्य लोग घायल हो गए।

रेस लगा रहा था ट्रक, हाईवे पर पलटा

​प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक किसी अन्य वाहन से रेस (होड़) लगा रहा था। इसी दौरान नियंत्रण खोने के कारण ट्रक हाईवे पर ही पलट गया।

​मची चीख-पुकार और चारों तरफ फैला खून

​हादसा इतना भयानक था कि ट्रक पलटते ही उसके नीचे दबे लोग दर्द से चीखने-चिल्लाने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि किसी का सिर फटा था तो किसी के हाथ-पैर टूट चुके थे। सड़क पर चारों ओर खून और घायलों की कराह सुनाई दे रही थी। कुल 36 लोग घायल हुए हैं।

​घायलों में 14 की हालत नाजुक

घायलों में से 14 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

​ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा

​यह घटना पुनासा चौकी क्षेत्र के डूडगांव की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुँचा। ग्रामीणों की मदद से ट्रक के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जाँच कर रही है। वाहनों की आपसी रेस और ओवरस्पीडिंग अक्सर जानलेवा साबित होती है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: