प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सड़क किनारे मिला युवक का शव

सिंगरौली में ट्रक ड्राइवर का संदिग्ध हालत में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

सिंगरौली में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के पास ट्रक ड्राइवर का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिंगरौली में ट्रक ड्राइवर का संदिग्ध हालत में मिला शव पुलिस जांच में जुटी

Truck Driver Found Dead Under Suspicious Circumstances in Singrauli, Police Begin Probe |

सिंगरौली,(मध्य प्रदेश)। जिले के बरगवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-39 स्थित गोदवाली मुख्य सड़क के पास एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।

मृत युवक की पहचान दुर्योधन के रूप में हुई

जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान दुर्योधन के रूप में हुई है। मृतक ट्रक में ड्राइवर की नौकरी करता था। हैरानी की बात यह है कि जिस युवक का शव सड़क किनारे मिला है, उससे कुछ ही दूरी पर उसका ट्रक भी खड़ा हुआ पाया गया। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि घटना रात के समय या वाहन खड़ी करने के दौरान हुई होगी।

​घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही बरगवा थाना पुलिस तत्काल हरकत में आई और दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

​शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः सिंगरौली में नवविवाहिता की मौत पर हंगामा, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया चक्काजाम

Related to this topic: