भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है...
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक गिरोह 'स्पा सेंटर' और 'नौकरी दिलाने' के नाम पर भोली-भाली हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। पुलिस ने इस मामले में दो सगी बहनों, उनके भाई और सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है।
ऐसे होता थी शिकार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गिरोह की मुख्य सरगना रजिया खान नाम की महिला है, जो खुद एक स्पा सेंटर में काम करती थी। रजिया और उसकी बहन जरूरतमंद लड़कियों को नौकरी दिलाने या आर्थिक मदद का लालच देकर उनसे दोस्ती करती थीं। शुरुआत में वे लड़कियों की मदद कर उनका भरोसा जीतती थीं। एक बार लड़की जाल में फंस जाती तो उसे नशीला पदार्थ पिलाकर रजिया के भाई यासिर और उसके अन्य साथियों द्वारा दुष्कर्म करवाया जाता था। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिए जाते थे ताकि पीड़ित लड़की को चुप रखा जा सके।
जबरन धर्मांतरण का दबाव
जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क का असली मकसद सिर्फ शोषण नहीं, बल्कि धर्मांतरण भी था। पीड़ितों को जबरन नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया जाता था। उन्हें इस्लामिक धार्मिक पुस्तकें पढ़ाई जाती थीं और मुस्लिम युवकों से निकाह करने का दबाव बनाया जाता था। विरोध करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी जाती थी।
पुलिस की कार्रवाई
यह मामला तब खुला जब छत्तीसगढ़ की एक 21 वर्षीय युवती और भोपाल की एक 30 वर्षीय महिला ने हिम्मत जुटाकर बाग सेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, धर्मांतरण कानून, धमकाने और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह नेटवर्क पिछले 10 सालों में कितनी और लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101