प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तुगलकाबाद अग्निकांड में बड़ा एक्शन

Tughlakabad Fire Case: तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

tughlakabad fire case तीन आरोपी गिरफ्तार कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Tughlakabad Fire Case: Three Arrested After Viral CCTV Twist |

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में निरंजन, राजकुमार और सरिता नाम की एक महिला शामिल है। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने रविवार को तीनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान इनसे सख्ती से पूछताछ की जाएगी।

वायरल वीडियो से खुला राज, बदल गई जांच की दिशा

दरअसल, गोविंदपुरी थाना क्षेत्र के तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर 1 में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगी थी। इस हादसे ने हर किसी को दहला दिया था। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज वायरल हुआ, जिसने पूरी कहानी ही पलट कर रख दी। इस वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

वीडियो को किया जा रहा वेरिफाई

दिल्ली पुलिस ने तुरंत इस वायरल क्लिप का संज्ञान लिया। चल रही जांच के बीच अफसरों ने वीडियो के एक-एक फ्रेम को खंगाला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि आग लगने से ठीक पहले और बाद के घटनाक्रम का सच सामने आ सके। वीडियो की टाइमलाइन और इसकी प्रामाणिकता को भी वेरिफाई किया जा रहा है।

फुटेज में दिखी महिला से सच उगलवाएगी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे मामले में वायरल वीडियो में दिख रही महिला की भूमिका बेहद संदिग्ध है। पुलिस काफी समय से उसे ट्रेस करने में जुटी थी। आखिरकार सफलता मिली और सरिता समेत तीनों आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में हैं। हादसे में इनकी क्या भूमिका थी? क्या यह आग जानबूझकर लगाई गई थी? पुलिस अब इन सभी कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। मामले की आगे की जांच तेजी से चल रही है। गरतलब है कि दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में एक रिहायशी बिल्डिंग में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: अमृतसर में 5 किलो से अधिक हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Related to this topic: