MP News : खंडवा जिले में मानवता और स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता की मिसाल देखने को मिली, जब 108 एंबुलेंस में ही एक महिला ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया।
खंडवा में एंबुलेंस में गूंजी जुड़वां बेटियों की किलकारी, रास्ते में ही हुआ सुरक्षित प्रसव |
MP News : खंडवा जिले में मानवता और स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता की मिसाल देखने को मिली, जब 108 एंबुलेंस में ही एक महिला ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। मोरटक्का से जिला अस्पताल ले जाते समय देशगांव के पास महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद एंबुलेंस स्टाफ ने सूझबूझ दिखाते हुए रास्ते में ही सुरक्षित डिलीवरी कराई। परिवार को यह सुखद समाचार सोमवार देर रात को मिला। इससे परिवार में खुशी का माहौल है।
बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला सात माह की प्रेग्नेंसी में थी। रास्ते में अचानक दर्द बढ़ने पर एंबुलेंस को रोका गया। प्रशिक्षित 108 स्टाफ ने पूरी सावधानी के साथ डिलीवरी प्रक्रिया को पूरा किया। इसी के कुछ ही समय के बाद एंबुलेंस में ही महिला ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया।
प्रसर के बाद मां और दोनों नवजात बच्चियों को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने देखा परखा औऱ जच्चा-बच्चा को पूरी तरह स्वस्थ बताया। इस सफल प्रसव ने एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवा की अहम भूमिका को साबित कर दिया है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस स्टाफ की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-congratulated-the-new-bjp-president-on-assuming-charge/105623