प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ओवरटेक करने पर मामूली विवाद

ओवरटेक के विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत बोरतलाव थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने की मामूली बात पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

ओवरटेक के विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Two Arrested for Knife Attack After Overtaking Dispute |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत बोरतलाव थाना क्षेत्र में ओवरटेक करने की मामूली बात पर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार चाकू और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

रास्ते में रोककर किया हमला

जानकारी के मुताबिक, 31 मई की रात ग्राम दर्रेकसा, महाराष्ट्र में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे युवकों का पीछा करते हुए दो बाइक सवारों ने ओवरटेक को लेकर विवाद किया। आरोप है कि दोनों युवकों ने पहले गाली-गलौज की और बाद में बोरतलाव थाना क्षेत्र के लाल कटिंग रोड स्थित सब्जी फार्म हाउस के पास ओमप्रकाश चंद्रवंशी की मोटरसाइकिल रुकवाकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने दी दबिश

हमले में ओमप्रकाश के पेट में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की रिपोर्ट पर बोरतलाव पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बागरेकसा में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

छिन्दीजोब गांव के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निरज कुमार परते और करन कुमार चंद्रवंशी, दोनों निवासी ग्राम छिन्दीजोब, थाना बोरतलाव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल, एक धारदार चाकू और दो मोबाइल फोन जप्त किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना बोरतलाव के पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: कोरबा को मिली 159 करोड़ की सौगात, ACB कार्रवाई पर डिप्टी CM साव बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

Related to this topic: