प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बेगूसराय दुष्कर्म और वीडियो वायरल मामला

बेगूसराय में युवती से दुष्कर्म और वीडियो वायरल मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, पुलिस ने समस्तीपुर से दबोचा

बेगूसराय में युवती का दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को समस्तीपुर से और सह-आरोपी को बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया है।

बेगूसराय में युवती से दुष्कर्म और वीडियो वायरल मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार पुलिस ने समस्तीपुर से दबोचा

Two Arrested, Including Main Accused, in Begusarai Girl Assault and Viral Video Case |

समस्तीपुर (बिहार)। बेगूसराय जिला अंतर्गत नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में युवती के साथ मारपीट, दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। इस घटना का विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

बेगूसराय एवं समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से करे कारवाई

मामले का मुख्य आरोपी 25 वर्षीय रोहित कुमार भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर निवासी घटना के बाद से फरार था और समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ था। बीती रात बेगूसराय एवं समस्तीपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कारवाई करते हुए मोहिउद्दीन नगर के सुल्तानपुर से दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में वह गिरकर चोटिल हो गया, जिसके बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे सीएचसी बछवाड़ा और फिर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

भागने के क्रम में गिरने से घुटने में चोट

एसपी मनीष ने स्पष्ट किया कि आरोपी को गोली नहीं लगी है, बल्कि भागने के क्रम में गिरने से उसके घुटने में चोट आई है। ​इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी के बहनोई और सह-आरोपी बिक्रम सहनी को लोहियानगर से दिन में ही गिरफ्तार कर लिया था।

पीड़िता ने नगर थाने में प्राथमिकी कराई दर्ज

​गौरतलब है कि 27 सितंबर को होटल में इस वारदात को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद 28 सितंबर को पीड़िता ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिवत कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ेंः बिजनौर में लापता बुजुर्ग का शव जंगल से बरामद, शराब पीने के विवाद में पीट-पीटकर हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: