खरगोन: जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक से गांजा तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
खरगोन {मध्यप्रदेश}: जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक से गांजा तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 700 ग्राम सूखा गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस का एक्शन
थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद प्रधान आरक्षक सतीश सिंह कुशवाहा, आरक्षक विनायक राजावत और अनिल वास्केल की टीम ने भगवानपुरा मार्ग पर बाड़ी खुर्द नाले के पास घेराबंदी की। यहां बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई।
2.7 किलो गांजा और बाइक जब्त
पुलिस ने आरोपी रितेश शोभाराम भिलाला, निवासी बेजापुरा और रवि हुकुम, निवासी मगरखेड़ी के कब्जे से 2 किलो 700 ग्राम सूखा गांजा बरामद किया। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया गया। थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों से गांजा तस्करी के नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों के बारे में भी पूछताछ करेगी।
कोर्ट में किया पेश
पुलिस ने मंगलवार दोपहर दोनों आरोपियों को मंडलेश्वर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड (पीआर) की मांग की है। मामले की आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़े:योगी सरकार ने बदली सरकारी स्कूलों की तस्वीर, कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार से मिली नई पहचान