प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राजनांदगांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चिखली पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 6.847 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले में नशा मुक्त अभियान के तहत चिखली चौकी पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

चिखली पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई 6847 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Two Arrested with 6.8 Kg Cannabis in Rajnandgaon Anti-Drug Drive |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में नशा मुक्त अभियान के तहत चिखली चौकी पुलिस और साइबर सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोटरसाइकिल की सीट के नीचे गांजा छिपाकर परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 किलो 847 ग्राम गांजा और एक पल्सर बाइक जब्त की है।

बोईरडीह मार्ग पर दबोचे गए तस्कर

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले भर में नशा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत चिखली चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक काले-नीले रंग की पल्सर बाइक क्रमांक सीजी 08 ए क्यू 6359 में गांजा लेकर ग्राम बोईरडीह की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम भाठागांव से बोईरडीह जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की।

बाइक की सीट के नीचे से निकला 6.847 किलो गांजा

जांच के दौरान कोमल किराना दुकान के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बाइक की सीट के नीचे और थैले में छिपाकर रखा गया करीब 6.847 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 68 हजार 470 रुपए बताई जा रही है। साथ ही 30 हजार रुपए कीमत की पल्सर बाइक भी जब्त की गई।

आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजे गए जेल

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चेतन दास मानिकपुरी निवासी घोंघे डबरी थाना ठेलकाडीह जिला केसीजी और टैलेश चतुर्वेदी निवासी नयाढाबा वार्ड नंबर 4 थाना लालबाग राजनांदगांव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

मुख्य आरोपी का रहा है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी चेतन दास मानिकपुरी के खिलाफ पहले भी आबकारी एक्ट और अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़ें: उत्तर-पश्चिम भारत को गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी की आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

Related to this topic: