प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमेठी हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

अमेठी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत; चालक फरार

अमेठी जिले में लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कादूनाला चौकी से आगे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

अमेठी में भीषण सड़क हादसा बाइक सवार दो युवकों की मौत चालक फरार

Two Bikers Killed in Amethi Road Accident, Driver Flees |

अमेठी : जिले में लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कादूनाला चौकी से आगे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, हादसा बीती देर रात थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र में हुआ। बाइक संख्या यूपी 72 बीएफ 8584 पर सवार दो युवक लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रोहित उर्फ खूनखून (25) पुत्र रामलाल पासी, निवासी ग्राम जमुआ, और बृजेश उर्फ ग्लोस (22) पुत्र भोदू पासी, निवासी ग्राम अटहरा, थाना घुंघटेर, जिला बाराबंकी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

सीसीटीवी फुटेज से वाहन की तलाश

हादसे के बाद वाहन चालक के फरार होने पर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी अजयेंद्र पटेल ने बताया कि सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में शिक्षक चुनाव के दौरान 2.41 लाख रुपये बरामद, चार लोग पकड़े गए

Related to this topic: