MP News : नर्मदापुरम के एक मैरिज गार्डन में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुए एक हादसे में...
MP News : नर्मदापुरम के एक मैरिज गार्डन में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुए एक हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। बच्चे शादी में इस्तेमाल होने वाली 'पायरो बैटरी' के साथ खेल रहे थे, जिसके कारण यह घटना घटी। हादसे में घायल बच्चों की पहचान इटारसी के चांदौन गांव निवासी वेदांश चौधरी (12) और सूर्यांश (10) के रूप में हुई है।
ऐसे हुआ हादसा
बच्चे शादी में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के लिए उपयोग की जाने वाली आतिशबाजी (पायरो) के साथ इस्तेमाल होने वाली बैटरी से खेल रहे थे। जैसे ही उन्होंने स्मार्ट वॉच को उस बैटरी के संपर्क में जोड़ा, वॉच अचानक फट गई। राहत की बात यह थी कि उस समय घड़ी हाथ में नहीं बंधी थी। जैसे ही धमाका हुआ, बच्चों ने उसे फेंक दिया, लेकिन फिर भी दोनों भाई हादसे की चपेट में आ गए।
हाथ की ऊपरी त्वचा झुलसी
डॉक्टरों के अनुसार, दोनों बच्चों के हाथों की ऊपरी त्वचा (skin) झुलस गई है। हालांकि, उन्हें गहरे घाव नहीं आए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पायरो बैटरी क्या है?
जानकारी के अनुसार, पायरो सिस्टम का उपयोग शादियों और इवेंट्स में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के दौरान आतिशबाजी (पायरो इफेक्ट्स) को जलाने (इग्नाइट करने) के लिए किया जाता है। ये पायरो सिस्टम आमतौर पर 9 वोल्ट की बैटरी पर काम करते हैं, जो काफी शक्तिशाली होती है और लापरवाही बरतने पर खतरनाक साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831