औरंगाबाद के मदनपुर में अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव 24 घंटे बाद बरामद हुए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
औरंगाबाद (बिहार)। मदनपुर के सलैया थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों शव 24 घंटे बाद बरामद किया गया हैं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पहली घटना पिरवां पंचायत के मुर्गी बिगहा की है। घर से महज 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे बह रहे नाले में चार साल का बच्चा खेलते-खेलते गिर गया जिसमें डूबने से बच्चे की मौत हुई। घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चा नहीं मिला। इसी क्रम में तेतरिया बड़का आहर चहका के समीप शव मिला। मृतक की पहचान मुर्गी बिगहा निवासी चंदन दास के इकलौते पुत्र चार वर्षीय रिशु कुमार के रूप में हुई है। इकलौते बेटे की मौत से मां ममता देवी सहित अन्य परिजनों का का रो-रोकर बुरा हाल है।
आहर में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत
वहीं दूसरी घटना कठौतिया आहार में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान उस गांव निवासी धर्मजीत यादव के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, चंदन कुमार पहाड़ की ओर गया था। जहां पैर फिसलने से वह आहर में गिर पड़ा और डूबने से मौत हो गई।
शव मिलने से परिवार में मचा कोहराम
ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसी क्रम में उसका शव पथलौटिया आहर से बरामद किया गया। मृतक कठौतिया निवासी धर्मजीत यादव का सबसे छोटा बेटा था। वह सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद से मृतक के मां संगीता देवी सहित अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे पिरवां पंचायत के मुखिया जनेश्वर यादव, सलैया पंचायत के मुखिया मनोज कुमार चौधरी एवं राजद नेता अवधेश यादव ने घटना को लेकर दुःख जताया है। साथ ही जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
यह भी पढ़ें: गोण्डा में सस्ती जमीन का झांसा देकर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार