प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गांव में पसरा मातम

सिवनी में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

सिवनी जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां उंगली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपरीया गांव में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

सिवनी में दर्दनाक हादसा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत

Two Children Drown to Death in Seoni Reservoir |

सिवनी (मध्य प्रदेश)। जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां उंगली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिपरीया गांव में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना पीपरताल जलाशय की है। यहां खेलते-खेलते दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए।

खेलते-खेलते गहरे पानी में चले गये

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे जलाशय के किनारे खेल रहे थे। उंगली थाना के एसएसआई सुमेरचंद उइके ने बताया कि घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस का अनुमान है कि खेलते समय एक बालक अचानक गहरे पानी में चला गया होगा। उसे डूबता देख, दूसरे मासूम ने उसे बचाने का प्रयास किया होगा और इसी कोशिश में वह भी गहरे पानी में समा गया।
बच्चों के काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। जलाशय के किनारे बच्चों की चप्पलें देखकर अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

गांव में शोक की लहर

प्राथमिक जांच में यह माना जा रहा है कि दूसरे बच्चे की जान पहले को बचाने के प्रयास में गई। इस घटना ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। स्थानीय प्रशासन ने शवों को बरामद कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। यह घटना जलाशयों के किनारे बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चेतावनी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/goat-kids-ride-in-ola-scooter-boot-bhopal-video-goes-viral/183026

भोपाल में अनोखा जुगाड़: ओला स्कूटर की डिग्गी में मेमनों की सवारी, वीडियो वायरल

Related to this topic: