प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ड्रग तस्कर के यहां छापे में दो करोड़ की नकदी बरामद

Pratapgarh : ड्रग तस्कर के यहां छापे में दो करोड़ की नकदी बरामद

Pratapgarh : प्रतापगढ़। जनपद में पुलिस ने कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर राजेश मिश्र के घर छापेमारी कर पुलिस ने दो करोड़ से अधिक की नकदी और एक करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद किया..

pratapgarh  ड्रग तस्कर के यहां छापे में दो करोड़ की नकदी बरामद

ड्रग तस्कर के यहां छापे में दो करोड़ की नकदी बरामद |

Pratapgarh : प्रतापगढ़। जनपद में पुलिस ने कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर राजेश मिश्रा के घर छापेमारी कर पुलिस ने दो करोड़ से अधिक की नकदी और एक करोड़ का नशीला पदार्थ बरामद किया। करीब 22 घंटे की गिनती के बाद पुलिस ने तस्कर के परिवार पर भी कार्रवाई की है।

मानिकपुर पुलिस ने की थी छापेमारी

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने रविवार दोपहर संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी। मानिकपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह करीब आठ बजे तस्कर के घर पर छापा मारा था। रुपये और मादक पदार्थ देखकर पुलिस ने गिनती शुरू कराई। दो मशीनों की मदद से रकम रविवार सुबह छह बजे तक गिनी गई।

तस्कर की पत्नी, बेटे-बेटी भी हिरासत में 

पुलिस अधीक्षक दीपक भोकर ने बताया कि नकदी और मादक पदार्थ मिलाकर करीब 3 करोड़ की बरामदगी की हुई है। राजेश की पत्नी रीना देवी, उसके बेटे विनायक और बेटी कोमल के साथ परिवार के ही यश कुमार और अजीत को उसके घर से पकड़ा गया है। यह सब इस नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। यह रुपये मादक पदार्थ की बिक्री में मिले थे। कुर्की की कार्रवाई हो जाने से घर में नकदी रखी जाने लगी थी। बैंक में जमा नहीं किया जा रहा था।

कैसे खुला पूरा मामला?

पड़ाेसी राजेंद्र कुमार के अभिलेखों को गलत ढंग से तस्कर की जमानत में इस्तेमाल किए जाने के केस की जांच में शनिवार सुबह पहुंची पुलिस लाखों की नकदी, गांजा व स्मैक देख दंग रह गई थी। पूरी रात मशीनों की मदद से रुपये गिने जाते रहे। मुंदीपुर मानिकपुर के शातिर राजेश मिश्रा पर गांजा, स्मैक तस्करी समेत 14 केस दर्ज हैं। गैंग्स्टर भी लगा है। वह इन दिनों जेल में बंद है। उसकी पत्नी रीना भी जेल भेजी गई थी। वह 15 दिन पहले जमानत पर छूटी है। इस पर भी छह केस हैं। अभी कुछ और लोग हैं, जो पकड़े जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/asim-munir-appointed-commander-of-defence-forces-in-pakistan-many-more-privilege/97088

 

Related to this topic: