प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बहराइच में दो मुठभेड़, नसीम गिरफ्तार

बहराइच में देर रात दो मुठभेड़, 24 से ज्यादा मुकदमों वाला नसीम गिरफ्तार; तमंचा, कार और जेवर बरामद

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार देर रात पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मुठभेड़ों के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।

बहराइच में देर रात दो मुठभेड़ 24 से ज्यादा मुकदमों वाला नसीम गिरफ्तार तमंचा कार और जेवर बरामद

Two Encounters in Bahraich, Naseem Arrested |

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सोमवार देर रात पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मुठभेड़ों के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें नानपारा पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार नसीम उर्फ ठेकेदार भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, सेंट्रो कार, जेवरात और नकदी बरामद की गई है।

दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़

पुलिस के अनुसार, बौंड़ी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी जाबिर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। वहीं, नानपारा कोतवाली पुलिस ने देर रात बंजरिया नहर के पास वाहन चेकिंग के दौरान नसीम उर्फ ठेकेदार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, बौंड़ी क्षेत्र की घटना के दौरान जाबिर का साथी नसीर उर्फ नसीम सेंट्रो कार से फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर उसकी तलाश के लिए कई टीमें लगाई गईं। देर रात करीब दो बजे नानपारा कोतवाल गुरसेन सिंह पुलिस टीम के साथ बंजरिया नहर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध सेंट्रो कार आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने कार रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करने लगा।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली

पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसीम उर्फ ठेकेदार पुत्र निसार, निवासी चंदीसा कला, थाना ईसानगर, जिला लखीमपुर खीरी के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से तमंचा, खोखा, कारतूस, सेंट्रो कार, पीली और सफेद धातु के जेवरात तथा नकदी बरामद हुई है।

दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज होने का दावा

पुलिस का कहना है कि नसीम उर्फ ठेकेदार लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के दावे के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बहराइच सहित अन्य जिलों में चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपी जाबिर की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें: मेरठ कॉलेज के सामने दो पक्षों में मारपीट, पुलिस चौकी में भी भिड़े दोनों गुट; पुलिसकर्मियों पर वीडियो बनाने का आरोप

Related to this topic: