प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दो छात्राओं से दुष्कर्म...

दो छात्राओं से दुष्कर्म, एक को दोस्तों ने जाल में फंसाया

छतरपुर। दो छात्राओं से दरिंदगी के मामले का पता चला है। 11 की छात्रा को आरोपी ने स्प्रे छिड़कर गलत काम किया तो...

दो छात्राओं से दुष्कर्म एक को दोस्तों ने जाल में फंसाया

दो छात्राओं से दुष्कर्म, एक को दोस्तों ने जाल में फंसाया |

छतरपुर। दो छात्राओं से दरिंदगी के मामले का पता चला है। 11 की छात्रा को आरोपी ने स्प्रे छिड़कर गलत काम किया तो 8 वीं की छात्रा को डरा धमका कर जाल में फंसाया। पहले घटना में छतरपुरजिले की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ नृशंसता की गई। घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है।

छात्रा अपने घर से पास के खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा पर कोई नशीला स्प्रे छिड़का, जिससे वह सुध-बुध खो बैठी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

लहूलुहान हालत में मिली

काफी देर तक जब छात्रा घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह खेत में बेहोशी की हालत में मिली। उसके कपड़े खून से सने हुए थे, जो घटना की भयावहता को दर्शाता था।

अस्पताल में भर्ती

परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहाँ उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि जब छात्रा को हल्का होश आया, तो उसके मुँह से निकले शब्द "छोड़ दो, बचा लो"। छात्रा अभी भी गहरे सदमे और दहशत में है।पुलिस इस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है। 

भिंड में भी डरा धमका कर संबंध बनाया

भिंडजिले में भी मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ आठवीं कक्षा की दलित छात्रा के साथ पिछले छह महीनों से लगातार दुष्कर्म करने का मामला सामने आय़ा है। इस करतूत का खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई।

परिजन ने पुलिस को दी जानकारी

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पीड़ित छात्रा की दोस्ती पड़ोस में रहने वाली दो सगी बहनों से थी। आरोप है कि उन दोनों बहनों ने ही साजिश रचकर छात्रा को अपने जाल में फंसाया और उसे अपने घर बुलाया।परिजनों का आरोप है कि उन दोनों बहनों का भाई पिछले 6 महीनों से छात्रा को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

गर्भवती हुई तो परिजन को पता चला

आरोप के मुताबिक, आरोपी की बहनों ने इस कृत्य में अपने भाई का साथ दिया और छात्रा को फंसाने में मदद की। लंबे समय तक डर के कारण छात्रा चुप रही, लेकिन जब वह गर्भवती हो गई, तब जाकर परिजनों को इस पूरी आपबीती का पता चला।

पुलिस थाने में लिखित शिकायत कराई

पीड़ित परिवार ने गुरुवार को भिंड के रौन थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जांच अधिकारी रवींद्र सिंह तोमर ने बताया किपरिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।आरोपी और उसकी बहनों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/ship-carrying-135-lakh-metric-tonnes-of-crude-oil-reaches-mumbai/148802

Related to this topic: