प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मेरठ कॉलेज के बाहर दो गुट भिड़े, चौकी में भी मारपी

मेरठ कॉलेज के सामने दो पक्षों में मारपीट, पुलिस चौकी में भी भिड़े दोनों गुट; पुलिसकर्मियों पर वीडियो बनाने का आरोप

उत्तर प्रदेश के मेरठ में लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित मेरठ कॉलेज के सामने दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

मेरठ कॉलेज के सामने दो पक्षों में मारपीट पुलिस चौकी में भी भिड़े दोनों गुट पुलिसकर्मियों पर वीडियो बनाने का आरोप

Two Groups Clash Outside Meerut College, Fight Erupts at Police Post |

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित मेरठ कॉलेज के सामने दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की घटतौली की शिकायत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

सड़क पर होती रही मारपीट, पुलिसकर्मियों पर वीडियो बनाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, मेरठ कॉलेज के सामने दोनों पक्षों के युवक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि सड़क पर मारपीट के दौरान कुछ पुलिसकर्मी बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते नजर आए। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस चौकी में भी भिड़े दोनों गुट

मारपीट के बाद पुलिस दोनों पक्षों को पुलिस चौकी ले आई। बताया जा रहा है कि चौकी पहुंचने के बाद भी दोनों गुटों के बीच दोबारा भिड़ंत हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: सीवान के कयूम मार्केट में भीषण आग, 50 लाख से ज्यादा के नुकसान का अनुमान

Related to this topic: