प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दो सिर, 8 पैर वाले बछड़े की सर्जरी से बची भैंस

दो सिर और आठ पैरों वाले जुड़े बछड़ों का जन्म, सर्जरी से भैंस की जान बची

खरगोन। जिले के कसरावद क्षेत्र के खेड़ी गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भैंस ने दो सिर और आठ पैरों वाले जुड़े हुए बछड़ों को जन्म दिया।

 दो सिर और आठ पैरों वाले जुड़े बछड़ों का जन्म सर्जरी से भैंस की जान बची

Khergaon |

खरगोन। जिले के कसरावद क्षेत्र के खेड़ी गांव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भैंस ने दो सिर और आठ पैरों वाले जुड़े हुए बछड़ों को जन्म दिया। यह दुर्लभ घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई।

भैंस की हो गई गंभीर स्थिति

जानकारी के अनुसार प्रसव के दौरान भैंस की हालत गंभीर हो गई थी। स्थिति जटिल होने पर चार पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई गई, जिन्होंने करीब दो घंटे तक ऑपरेशन कर भैंस की जान बचाई। हालांकि, जन्मे जुड़े बछड़े जीवित नहीं रह सके।

कंजॉइंड द्विन्स

पशु चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह के मामलों को वैज्ञानिक भाषा में कंजॉइंड ट्विन्स कहा जाता है, जो भ्रूण के असामान्य विकास के कारण होते हैं। ऐसे मामलों में अक्सर शिशु का पूर्ण विकास नहीं हो पाता और जीवित रहने की संभावना बहुत कम होती है।

लोगों में कौतूहल

घटना की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसे बेहद दुर्लभ घटना बताया और पहली बार ऐसा मामला देखने की बात कही।