प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सतना में 2 तेंदुओं की मौत, हादसों में गई जान

सतना में 2 तेंदुओं की मौत, एक ट्रेन और दूसरा वाहन की चपेट में आया

सतना/मैहर। अंतरराष्ट्रीय तेंदुआ दिवस के दिन रविवार को सतना और मैहर वन मंडल क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क और रेल हादसों में दो तेंदुओं की दर्दनाक मौत हो गई।

 सतना में 2 तेंदुओं की मौत एक ट्रेन और दूसरा वाहन की चपेट में आया

India News |

सतना/मैहर। अंतरराष्ट्रीय तेंदुआ दिवस के दिन रविवार को सतना और मैहर वन मंडल क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क और रेल हादसों में दो तेंदुओं की दर्दनाक मौत हो गई।

​पहली घटना रेल ट्रैक पर

यह हादसा सतना-जबलपुर रेल ट्रैक पर हुआ। सतना वन मंडल के उचेहरा रेंज के अंतर्गत सिंदुरिया बीट के राजस्व क्षेत्र में रविवार को रेलवे ट्रैक पर लगभग 5 वर्षीय नर तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया। प्रारंभिक जाँच के अनुसार, उसकी मौत ट्रेन की टक्कर से हुई है।

​दूसरी घटना नेशनल हाइवे-30 पर

मैहर-झुकेही नेशनल हाईवे-30 पर रविवार शाम करीब 8 बजे हुई। यहाँ एक अज्ञात वाहन की टक्कर से लगभग डेढ़ साल की मादा तेंदुआ की मौत हो गई।

​उधर पन्ना के रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ

​पन्ना जिले के अमानगंज क्षेत्र स्थित ग्राम हिनौती में भी रविवार को एक तेंदुए की हलचल देखी गई। तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए रिहायशी इलाके में घुस आया। कुत्ता तो पाइप से सुरक्षित निकल गया, लेकिन तेंदुआ उसमें फंस गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए पत्थरों से पाइप का रास्ता बंद कर दिया और तेंदुए को वहीं कैद कर लिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँचकर तेंदुए को सुरक्षित निकाला और वापस जंगल में छोड़ दिया।

यह भी पढ़े: यूपी एक्सप्रेसवे पर टोल लाइन खत्म

https://www.primenewsnetwork.in/state/no-more-queues-for-toll-payment-on-up-expressways/182367

Related to this topic: