प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश

बिजनौर में हनीट्रैप गैंग का खुलासा, भोले-भाले अमीरजादों को फंसाकर ठगी करने वाले 2 और आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर में पुलिस ने हनीट्रैप गैंग के दो और सदस्यों आसिफ और दिलशाद को गिरफ्तार किया है। यह गैंग अमीरजादों को झूठे मुकदमों में फंसाकर मोटी रकम वसूलता था।

बिजनौर में हनीट्रैप गैंग का खुलासा भोले-भाले अमीरजादों को फंसाकर ठगी करने वाले 2 और आरोपी गिरफ्तार

Two more arrested in Bijnor honey-trap gang case for extorting money |

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। बिजनौर के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में सक्रिय हनीट्रैप गैंग भोले-भाले अमीरजादों को टारगेट कर गैंगरेप जैसे संगीन झूठे मुकदमों में फंसाकर भारी-भरकम पैसे वसूलता था और फिर अगले शिकार की तलाश में निकल जाता था। इस गैंग का मास्टरमाइंड बिजनौर का रहने वाला बब्बू लंगड़ा था, जिसमें महिलाएं और युवतियां भी शामिल थीं। बिजनौर पुलिस ने कुछ दिन पहले इस खुलासे के तहत तीन महिलाओं और दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि पुलिस ने आज गैंग के दो और सदस्यों आसिफ और दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों ने झूठे मुकदमों में फंसाकर लोगों से वसूले 1 लाख से 3 लाख रुपये तक

गिरफ्तार किए गए आसिफ और दिलशाद जनपद बिजनौर के ही रहने वाले हैं। बब्बू लंगड़ा गैंग द्वारा बिजनौर और अमरोहा में 12 से ज्यादा लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा चुका है, जिनसे एक लाख से लेकर तीन लाख रुपये तक की ठगी की गई है। बिजनौर के एसपी का कहना है कि इस हनीट्रैप मामले के खुलासे में अभी कई और नामी चेहरों को समाज के सामने बेनकाब किया जाएगा, जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें:   मुंगेर में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, महगामा के हाईवा पर 4.22 लाख का जुर्माना

Related to this topic: