प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जम्मू के आरएस पुरा में ऑब्जर्वेशन...

जम्मू के आरएस पुरा में ऑब्जर्वेशन होम से दो पाकिस्तानी सहित तीन कैदी फरार

जम्मू के आरएस पुरा में ऑब्ज़र्वेशन होम में बंद तीन कैदी सोमवार शाम करीब 5:15 बजे वहां से भाग निकले।

जम्मू के आरएस पुरा में ऑब्जर्वेशन होम से दो पाकिस्तानी सहित तीन कैदी फरार

Two Pakistani nationals among three escape from Observation home in Jammu |

जम्मू। जम्मू के आरएस पुरा में ऑब्ज़र्वेशन होम में बंद तीन कैदी सोमवार शाम करीब 5:15 बजे वहां से भाग निकले। जम्मू पुलिस के मुताबिक, भागने वालों की पहचान आरएस पुरा के दबलेहर निवासी करजीत सिंह और दो पाकिस्तानी नागरिकों, मोहम्मद सुना-उल्लाह और अहसान अनवर के तौर पर हुई है। भागने के दौरान, कैदियों ने कथित तौर पर ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसवालों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

घायल पुलिसकर्मी GMC हॉस्पिटल रेफर

उप-जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सनोवर सिंह के मुताबिक, घायल दो पुलिसवालों को तुरंत फर्स्ट एड दिया गया, जिसके बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए GMC हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। सिंह ने बताया कि, "दो लोग यहां आए, विनय कुमार और प्रवीण कुमार। हमने उन्हें फर्स्ट एड दिया और उन्हें GMC हॉस्पिटल रेफर कर दिया। कहा जा रहा है कि वे पुलिसवाले हैं। मुझे बताया गया है कि जुवेनाइल होम में एक घटना हुई थी, जिसमें उन्हें चोटें आईं।"

मामले की जांच में जुटी पुलिस

जम्मू पुलिस ने इस घटना का आधिकारिक तौर पर संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, भगोड़ों को ट्रैक करने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं, और उन्हें पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद, आएस पुरा में ऑब्जर्वेशन होम के बाहर सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-eyes-200-billion-ai-investment-in-two-years/144108

T20 वर्ल्ड कप: न्यूज़ीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराया, सुपर-8 में जगह पक्की

Related to this topic: