प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर में ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले...

इंदौर में ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो पेडलर गिरफ्तार

इंदौर। बाणगंगा पुलिस ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है...

इंदौर में ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो पेडलर गिरफ्तार

इंदौर में ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो पेडलर गिरफ्तार |

इंदौर। बाणगंगा पुलिस ने मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी शहर के विजय नगर और लसूड़िया क्षेत्र में पबों और रेस्टोरेंट्स तक ब्राउन शुगर पहुंचाते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 129 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपये बताई जा रही है।

आरोपी की हुई पहचान

डीसीपी जोन-3 राजेश व्यास के अनुसार, आरोपियों की पहचान शिवम सोनी उर्फ सिडनी (पुत्र राजू सोनी), निवासी महेश यादव नगर और अभिषेक (पुत्र मनोहरसिंह तोमर), निवासी न्यू गोविंद नगर के रूप में हुई है।

टीम ने दी दबिश

पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहर में ड्रग्स की सप्लाई हो रही है, जिसके बाद टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया। हालांकि, पुलिस जब इनके एक अन्य साथी अज्जू की तलाश में पहुंची तो वह मौके से फरार हो गया। 

राजस्थान के ड्रग माफिस से संपर्क

जांच में यह भी सामने आया है कि शिवम सोनी का कनेक्शन राजस्थान के ड्रग्स माफिया से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-prepares-hypersonic-missile-option-for-iran-strike/181565

Related to this topic: