भोपाल। जिले में महज पांच घंटे के भीतर तीन बड़े सड़क हादसे सामने आए। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई...
धार में 5 घंटे में 3 बड़े हादसे में दो की मौत, भोपाल में भी 3 युवकों की गई जान
|
भोपाल। जिले में महज पांच घंटे के भीतर तीन बड़े सड़क हादसे सामने आए। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा, नशे में धुत चालक अपने वाहन के केबिन में ही फंस गया। मप्र की राजधानी में भी ट्रैक्टर- ट्राली के टराने से बड़े हदसे हुए हैं जिसमें तीन युवकों की मौत हो हो गई है।
तेज रफ्तार और लापरवाही कारण
जानकारी के अनुसार, अलग-अलग स्थानों पर हुए इन हादसों में तेज रफ्तार और लापरवाही प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। घार में एक हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य मामलों में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
शराब के नशे में चला रहा था वाहन
एक अन्य घटना में शराब के नशे में वाहन चला रहा चालक संतुलन खो बैठा और दुर्घटना के बाद केबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया।
पुलिस मौके पर पहुंची
घटनाओं की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और हादसों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इधर, भोपाल में दर्दनाक हादसा, तीन युवकों की गई जान
मप्र की राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार सामने चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
चाय पीने घर से निकलने थे
जानकारी के मुताबिक, सभी युवक चाय पीने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना
हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/central-forces-threaten-west-bengal-ahead-of-assembly-election-dates/144985