प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दो लोगों को चढ़ाई बलि...

दो लोगों को चढ़ाई बलि, पुलिस कर रही है कानूनी कार्रवाई

सिंगरौली। जिले के अतरवा गांव से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ अंधविश्वास के चलते एक युवक...

दो लोगों को चढ़ाई बलि पुलिस कर रही है कानूनी कार्रवाई

दो लोगों को चढ़ाई बलि, पुलिस कर रही है कानूनी कार्रवाई |

सिंगरौली। जिले के अतरवा गांव से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां अंधविश्वास के चलते एक युवक ने दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, छत्रपति सिंह (21) नाम के य़ुवक ने एक पुरुष और एक महिला को पूजा के बहाने मंदिर में बुलाया।

उसी दौरान उसने धारदार हथियार से हमला कर उनके सिर धड़ से अलग कर दिए। बताया जा रहा है कि युवक को भ्रम था कि देवी उससे नाराज हैं। इससे देवी को खुश करने के लिए उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। यह घटना को युवक ने अल सुबह अंजाम दिया। युवक ने पूजा के बहाने एक महिला और एक पुरूष को मंदिर में बुला।

इससे पहले उसे 'देवी के नाराज' होने का भ्रम था औऱ उन्हें खुश करने के लिए बलि देना ही सर्वोत्तम उपाय लगा। इसी अंधविश्वास के चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। इस बीच दो अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।

जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह वारदात गुरुवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की है। ​पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा और भय का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: