प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिजनौर में भीषण सड़क हादसा, दो घायल

बिजनौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की जोरदार भिड़ंत, अर्जुन सिंह और महिला रीना गंभीर रूप से घायल

बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में अर्जुन सिंह और रीना गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिजनौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की जोरदार भिड़ंत अर्जुन सिंह और महिला रीना गंभीर रूप से घायल

Two Seriously Injured in Tractor-Trolley and Motorcycle Collision in Bijnor |

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के गजरौला रोड ववनपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई, हादसे में बाइक सवार अर्जुन सिंह पुत्र छज्जू सिंह और रीना पत्नी चमन सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए। और हदसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायल अर्जुन सिंह व महिला रीना को अस्पताल में भर्ती कराया

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे शिवसेना के जिला प्रमुख और पुलिस ने घायल अर्जुन सिंह व महिला रीना को अस्पताल में भर्ती करा दिया है जहां पर दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार बाजार से अपने घर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में गजरौला रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और दोनों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए।

घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़

घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। समय रहते शिवसेना के जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने तुरंत दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है लोगों का कहना है कि चौधरी वीर सिंह ने समय से दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया वरना दोनों की मौत भी हो सकती थी। थाना प्रभारी चांदपुर का कहना है कि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः पंजाब कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा के घर ED की छापेमारी

Related to this topic: