प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शिक्षिकाओं की शिकायत से मचा बवाल

बलरामपुर में प्रधानपाठक पर दो शिक्षिकाओं ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच शुरू

बलरामपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के प्रधानपाठक के खिलाफ दो शिक्षिकाओं ने कथित अनुचित व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए पुलिस व जनप्रतिनिधि से शिकायत की है।

बलरामपुर में प्रधानपाठक पर दो शिक्षिकाओं ने लगाए गंभीर आरोप पुलिस जांच शुरू

Two Teachers Accuse Headmaster of Misconduct in Balrampur, Police Begin Probe |

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। जिले का शिक्षा विभाग एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में है। इस बार वाड्रफनगर विकासखंड के माध्यमिक शाला भरूहीबांस के प्रधानपाठक मनोज गुप्ता के खिलाफ विद्यालय की दो शिक्षिकाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए बलंगी पुलिस चौकी और क्षेत्रीय विधायक से लिखित शिकायत की है। लगातार सामने आ रही शिकायतों के बीच शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

महिला शिक्षिकाओं के साथ मानसिक प्रताड़ना 

शिकायत में एक शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि जब वह अपने बच्चे को फीडिंग करा रही थीं, उस दौरान प्रधानपाठक ने उन्हें छिपकर देखने का प्रयास किया। वहीं दूसरी शिक्षिका का आरोप है कि प्रधानपाठक महिला शिक्षकों से मासिक धर्म के दौरान मेडिकल सर्टिफिकेट की मांग करते हैं, जिससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है।

घटनाक्रम की लिखित शिकायत

बताया जा रहा है, कि दोनों शिक्षिकाओं ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत बलंगी पुलिस चौकी और क्षेत्रीय विधायक सकुंतला सिंह पोर्ते से की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल

सबसे बड़ा सवाल शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठ रहा है। जिले में पिछले कुछ दिनों से शिक्षकों और अधिकारियों से जुड़े एक के बाद एक विवाद सामने आ रहे हैं, लेकिन आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे। इससे शिकायतकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है और विभाग की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच और शिक्षा विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी है। यदि शिकायतों में लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं,तो संबंधित प्रधानपाठक पर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई हो सकती है। 

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में खेत की सिंचाई के दौरान करंट लगने से किसान की मौत

Related to this topic: