प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

उज्जैन के राधौ पिपलिया गांव का मामला

तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

शहर के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राधौ पिपलिया में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ तालाब में नहाने गए दो किशोरों की पानी में डूबने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।

तालाब में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत गांव में पसरा मातम

Two Teenagers Drown in Pond in Ujjain, Investigation Underway |

उज्जैन। शहर के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम राधौ पिपलिया में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ तालाब में नहाने गए दो किशोरों की पानी में डूबने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम राधौ पिपलिया निवासी दो किशोर सोमवार को गांव के ही एक तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गये।

दोनों युवक की हुई पहचान

पुलिस ने मृतकों की पहचान रितेश (14), पुत्र पवन राजोरिया, निवासी ग्राम राधौ पिपलिया और रोहित (15), पुत्र गोवर्धन डोरिया, निवासी ग्राम राधौ पिपलिया की है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/tradition-and-faith-converge-grand-gal-chool-fair-held-in-sardarpur/147122

सरदारपुर में पारंपरिक 'गल चूल' मेले का भव्य आयोजन: आस्था और साहस के साथ झूले हवा में श्रद्धालु

Related to this topic: