प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चोरी का माल खरीदने वालों पर कार्रवाई

राजनांदगांव में चोरी का अनाज खरीदने वाले दो व्यापारी गिरफ्तार, ₹2.43 लाख नकद समेत माल जब्त

राजनांदगांव पुलिस ने चोरी के अनाज मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले दो व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

राजनांदगांव में चोरी का अनाज खरीदने वाले दो व्यापारी गिरफ्तार ₹243 लाख नकद समेत माल जब्त

Two Traders Held in Stolen Grain Purchase Case in Rajnandgaon |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने चोरी के अनाज मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले दो व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से सोयाबीन, चना और ₹2,42,500 नकद समेत कुल ₹2,43,960 का सामान जब्त किया है।

गोदाम चोरी से व्यापारियों तक पहुंची जांच

दरअसल, 3 जून को औद्योगिक क्षेत्र ममता नगर स्थित एक गोदाम से करीब साढ़े चार लाख रुपये कीमत के चना, सोयाबीन और मसूर चोरी होने की शिकायत सिटी कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी राहुल कुर्रे और दिनेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चोरी का अनाज व्यापारी देवेन्द्र साहू और जयंत कुमार अग्रवाल को बेचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों व्यापारियों को तलब कर पूछताछ की, जहां उन्होंने चोरी का अनाज खरीदना स्वीकार कर लिया।

नकदी और अनाज जब्त, जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 किलो सोयाबीन, 5 किलो चना और दो लाख बयालीस हजार पांच सौ रुपये नकद जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरों तथा थाना प्रभारी उपेंद्र शाह के नेतृत्व में की गई। राजनांदगांव पुलिस की सतर्कता से चोरी के अनाज की खरीद-फरोख्त में शामिल दो व्यापारियों पर भी शिकंजा कस गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: सांकरा थाना आरक्षक के कथित रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, चालान कॉपी के नाम पर वसूली के आरोप

Related to this topic: