प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कैमूर में भीषण सड़क हादसा

कैमूर में NH-19 पर दो ट्रेलरों की जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा चालक

कैमूर के दुर्गावती में NH-19 पर दो ट्रेलरों की टक्कर में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और NHAI टीम ने कटर से गेट काटकर उसे बाहर निकाला।

कैमूर में nh-19 पर दो ट्रेलरों की जोरदार टक्कर केबिन में फंसा चालक

Two Trailers Collide on NH-19 in Kaimur, Driver Rescued with Cutter |

कैमूर (बिहार)। जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर धनेच्छा स्थित कालका होटल के निकट शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे सड़क हादसा हो गया। दक्षिणी लेन में पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक ख़डी बालू लदे ट्रेलर में दुर्गावती की ओर से कर्मनाशा की तरफ जा रही दूसरी ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रेलर चालक दोनों गाड़ियों के बीच बुरी तरह फँस गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया।

ट्रेलर के केबिन में फंसा चालक

घायल चालक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के खराड़ी गांव निवासी करीब 30 वर्षीय सोनू यादव के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गाड़ी के अंदर फंस गया।

कटर से गेट काटकर चालक को निकाला गया

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद काफी मशक्कत करते हुए कटर की मदद से गाड़ी का गेट काटकर चालक को बाहर निकाला गया। हादसे में चालक के पैर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद घायल चालक को दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

यह भी पढ़ें:   गोंडा में फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर 3.24 लाख की ठगी, वांछित आरोपी मुराद अली गिरफ्तार

Related to this topic: