कटघोरा-जेंजरा बायपास पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर के बाद एक चालक केबिन में फंस गया, जिसे करीब एक घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
Two Trucks Collide on Katghora-Jenjra Bypass, Trapped Driver Rescued After Hour-Long Operation |
कटघोरा (छत्तीसगढ़)। कटघोरा-जेंजरा बायपास मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक ट्रक का चालक केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
डायल 112 की टीम और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुं
हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को टोचन कर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लाया गया
रेस्क्यू के बाद घायल चालक को डायल 112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालत और गंभीर चोटों को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ट्रक चालक को समय रहते केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला
पुलिस ने दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को रुकवाकर रेस्क्यू कार्य में सहयोग किया और यातायात व्यवस्था को संभाला। स्थानीय लोगों और डायल 112 की तत्परता से ट्रक चालक को समय रहते केबिन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: भिंड में राखी बांधने जा रही महिला से कट्टे की नोक पर लूट, सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार बदमाश