प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नरसिंहपुर में नर्मदा स्नान करने व धूमने आए...

नरसिंहपुर में नर्मदा स्नान करने व धूमने आए दो युवक डूबे, एक को सुरक्षित निकाला गया

नरसिंहपुर। शनिवार दोपहर जिले के बरमान स्थित नर्मदा नदी के रेत घाट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है...

नरसिंहपुर में नर्मदा स्नान करने व धूमने आए दो युवक डूबे एक को सुरक्षित निकाला गया

नरसिंहपुर में नर्मदा स्नान करने व धूमने आए दो युवक डूबे, एक को सुरक्षित निकाला गया |

नरसिंहपुर। शनिवार दोपहर जिले के बरमान स्थित नर्मदा नदी के रेत घाट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। मध्य प्रदेश के सागर जिले से यहां घूमने और नर्मदा स्नान करने आए दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों की सूचना के बाद मौके पर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। 

पैर फिसला और गहरे पानी में चले गये

जानकारी के अनुसार, सागर जिले से कुछ युवक नरसिंहपुर के प्रसिद्ध पर्यटन व धार्मिक स्थल बरमान घाट पर घूमने आए थे। शनिवार दोपहर को जब वे नर्मदा नदी के रेत घाट पर स्नान कर रहे थे, तभी अचानक गहरे पानी में पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने के कारण दो युवक नदी के तेज बहाव में समा गए।

​युवक को डूबता देख साथियों ने शोर मचाया

युवकों को डूबता देख घाट पर मौजूद अन्य साथियों और स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही बरमान पुलिस चौकी बल और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। राहत बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक सौरभ यादव को जीवित और सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

साथियों का रो-रो कर बुरा हाल

दूसरे युवक अंशु रजक का कोई सुराग नहीं लगा है। लापता युवक को खोजने के लिए गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इस घटना के बाद से ही घाट पर मौजूद अन्य साथियों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831

Related to this topic: