मध्यप्रदेश के मैहर की उद्रेका सिंह ने 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026' में लेह-लद्दाख में 500 मीटर आइस स्केटिंग में 53.94 सेकंड का रिकॉर्ड समय में स्वर्ण पदक जीता।
मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर की उद्रेका सिंह ने 'खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026' में स्वर्णिम इतिहास रचा है। उन्होंने लेह-लद्दाख में 500 मीटर आइस स्केटिंग में 53.94 सेकंड का रिकॉर्ड समय में स्वर्ण पदक जीता और भारत की सबसे तेज महिला आइस स्केटर बनीं। उनकी इस उपलब्धि ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
राष्ट्रीय मंच पर मध्य प्रदेश का बढ़ा मान
मध्य प्रदेश की खेल प्रतिभा ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सतना जिले के मैहर की उभरती हुई खिलाड़ी उद्रेका सिंह ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए आइस स्केटिंग में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
भारत की सबसे तेज महिला आइस स्केटर बनी उद्रेका सिंह
लेह-लद्दाख की बर्फीली वादियों में 20 से 26 जनवरी तक आयोजित इस प्रतिष्ठित खेलों में उद्रेका सिंह ने वूमेन लॉन्ग ट्रैक 500 मीटर आइस स्केटिंग स्पर्धा में 53.94 सेकंड का शानदार समय में दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही उद्रेका भारत की अब तक की सबसे तेज महिला आइस स्केटर बन गई हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/archaeologist-dr-narayan-vyas-conferred-padma-shri/130762
ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण में योगदान के लिए डॉ. नारायण व्यास को पद्मश्री