प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • रुड़की के लंढोरा मे फिटनेस सेंटर पर अवैध वसूली का लोगों ने लगाया आरोप, गढ़वाल मंडल के रीजनल हेड डॉ. मोहम्मद आवेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया
  • मंगलवार सुबह सूतक काल के चलते हर की पौड़ी समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद किए, शाम 7:45 बजे तक सूतक का प्रभाव रहेगा
  • हरिद्वार: CM धामी ने 7 मार्च को होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए
  • झांसी के दो युवक ईरान मे फंसे, परिजनों ने मोदी सरकार से युवकों के हिंदुस्तान वापसी की लगाई गुहार
  • मथुरा : कान्हा की नगरी में होली का उत्सव, मंदिरों में गुलाल से होली खेली गई
  • हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल, घायलों का इलाज जारी
  • राज्यसभा के लिए BJP की लिस्ट जारी, बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन राज्यसभा उम्मीदवार तो पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा बने राज्यसभा प्रत्याशी
  • 9 मार्च को बंगाल पहुंचेगा चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे नेतृत्व, 10 मार्च को आयोग की अहम बैठक तय
  • सोनिया गांधी का PM मोदी पर बोला हमला, ईरान हमले को लेकर उठाए सवाल, कहा- हमले को लेकर पीएम मोदी ने क्यों कुछ नहीं बोला

नल का पानी नहीं पीयें, पड़ सकते हैं बीमार

उज्जैन में मुनादी का वीडियो वायरल: नल का पानी नहीं पीयें, पड़ सकते हैं बीमार

इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौत के बाद उज्जैन के कुछ क्षेत्रों में नगर निगम की मुनादी से हड़कंप मच गया है।

उज्जैन में मुनादी का वीडियो वायरल नल का पानी नहीं पीयें पड़ सकते हैं बीमार

Ujjain announcement video goes viral: Don't drink tap water, you could fall ill |

उज्जैन। इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौत के बाद उज्जैन के कुछ क्षेत्रों में नगर निगम की मुनादी से हड़कंप मच गया है। वीडियो वायरल हुआ तो बताया गया कि यह संदेश सिर्फ उस जगह के लिए है जहां रोड चौड़ीकरण के लिए पेयजल की लाइन खुली हुई है। उस स्थान पर पेयजल के दूषित होने की संभावना है और सावधानी के तौर पर यह कहा गया है। इसके साथ महापौर खुद कई क्षेत्रों में पानी की शुद्धता जांचने के लिए गलियों में घूमे।

पानी उबालकर औऱ छानकर पीने की सलाह

उज्जैन नगर निगम की ओर से एक ई-रिक्शा से कुछ क्षेत्रों में दो दिन पहले मुनादी करवाई गई। इसमें क्षेत्र में दूषित पानी नहीं पीने और उल्टी-दस्त की सूचना तुरंत देने के लिए कहा गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। माइक से सूचना दी गई कि नगर निगम द्वारा सूचित किया जाता है कि कुछ क्षेत्रों में दूषित पानी होने की संभावना है। अगले आदेश तक नल के पानी को सीधे न पीयें। पानी को अच्छी तरह से उबालकर और छानकर पीयें। नगर निगम वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकर से पानी की आपूर्ति कर रहा है। किसी भी व्यक्ति को उल्टी दस्त से संबंधित कोई समस्या हो तो पीएचई कंट्रोल रूप नंबर 9406811060 और 07342535244 पर संपर्क करें।

नाली और पेयजल की टूटी लाइन को लेकर करवाई गई है मुनादी

इधर, महापौर मुकेश टटवाल ने साफ किया कि सिंहस्थ को लेकर कई जगह सड़क चौड़ा किया जा रहा है। इस स्थिति में नाली और पेयजल की टूटी हुई लाइन को लेकर मुनादी करवाई गई है। कहा गया था कि गंदे पानी को लेकर लोगों को सूचना देना था। पर जिस तरह से लोगों को सूचित किया गया  उससे शायद लोगों ने गलत समझ लिया और उसे हटा दिया गया। इसके साथ ही आदर्श नगर, अलकापुरी, छतरी चौक, कोयला फाटक से सेंट्रल कोतवाली के क्षेत्र में गंदे पानी की शिकायत को भी देखा। महापौर में बताया कि मौके पर गंदे पानी में कैमिकल से जांच की गई जिसमें पानी की शुद्धता मिली।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bhagirathpura-in-miserable-condition-20-dead-administration-says-only-6/104097

इंदौर के भागीरथपुरा का हाल बेहाल: 20 की मौत, प्रशासन बता रहा 6

Related to this topic: