प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

सिंहस्थ 2028 को स्वच्छ आयोजन बनाने की दिशा में..

सिंहस्थ 2028 को स्वच्छ आयोजन बनाने की दिशा में उज्जैन की बड़ी तैयारी

MP News : उज्जैन।उज्जैन नगर निगम और प्रशासन ने अभी से व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सिंहस्थ 2028 को स्वच्छ आयोजन बनाने की दिशा में उज्जैन की बड़ी तैयारी

सिंहस्थ 2028 को स्वच्छ आयोजन बनाने की दिशा में उज्जैन की बड़ी तैयारी |

MP News : उज्जैन।आगामी सिंहस्थ कुंभ 2028 को पर्यावरण के अनुकूल और कचरा-मुक्त आयोजन के रूप में विकसित करने के लिए उज्जैन नगर निगम और प्रशासन ने अभी से व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। लक्ष्य है कि सिंहस्थ को “जीरो वेस्ट इवेंट” के रूप में स्थापित किया जाए, जहां कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और टिकाऊ विकास पर विशेष जोर हो।

योजना के तहत शहर में 29 प्रमुख घाटों का पुनर्विकास किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और नदी की स्वच्छता बनी रहे। इसके साथ ही 19 पुलों के निर्माण और सुधार का काम प्रस्तावित है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सिक्स लेन सड़कों का विस्तार भी किया जा रहा है।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल सिटी की परिकल्पना पर काम चल रहा है, जिससे सिंहस्थ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर इलाज मिल सके। वहीं, जल प्रबंधन और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से वॉटर प्रोजेक्ट्स को भी प्राथमिकता दी गई है।

प्रशासन “ऑल-इन-वन ऐप” विकसित करने पर भी फोकस कर रहा है, जिसके जरिए श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन, आवास, मार्गदर्शन, चिकित्सा सहायता और अन्य जरूरी जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं अधिक पारदर्शी और सुगम बन सकेंगी।

हालांकि सिंहस्थ कुंभ में अभी करीब ढाई साल का समय बाकी है, लेकिन उज्जैन में अभी से माहौल बनना शुरू हो गया है। शहर के पुराने ढांचे को हटाकर नए और आधुनिक निर्माण किए जा रहे हैं, ताकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें। प्रशासन का कहना है कि इन सभी योजनाओं का उद्देश्य न केवल सिंहस्थ को भव्य बनाना है, बल्कि उज्जैन को दीर्घकालीन रूप से स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आधुनिक धार्मिक नगर के रूप में विकसित करना भी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/electricity-consumers-of-up-got-new-year-gift/102900

Related to this topic: