प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उज्जैन पंचकोशी यात्रा आज से शुरू

उज्जैन में 118 किलोमीटर लंबी पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी में आस्था का महापर्व पंचकोशी यात्रा इस वर्ष आज (12 अप्रैल 2026) से शुरू होने जा रही है।

उज्जैन में 118 किलोमीटर लंबी पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Devotional Journey |

उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी में आस्था का महापर्व पंचकोशी यात्रा इस वर्ष आज (12 अप्रैल 2026) से शुरू होने जा रही है। 118 किलोमीटर लंबी इस कठिन पैदल यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में इस कदर उत्साह है कि यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले ही बड़ी संख्या में लोग उज्जैन पहुंचना शुरू हो गए हैं।

युवाओं की भागीदारी विशेष चर्चा का विषय बना

​इस वर्ष की यात्रा में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है। यात्रा पर निकले कई युवाओं ने एक अनोखा संकल्प लिया है—वे पूरी यात्रा के दौरान सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करेंगे। उनका कहना है कि वे इस समय को पूरी तरह भगवान की भक्ति और आत्म-चिंतन में बिताना चाहते हैं।

नागचंद्रेश्वर मंदिर से शुरू होती है पदयात्रा

​यह यात्रा पारंपरिक रूप से नागचंद्रेश्वर मंदिर से शुरू होती है। यहाँ श्रद्धालु भगवान को नारियल अर्पित कर बल और शक्ति की प्रार्थना करते हैं ताकि वे 5 दिनों की इस पैदल परिक्रमा को सफलतापूर्वक पूरा कर सकें।

​कुल दूरी है 118 किलोमीटर

​पांच दिन की यह यात्रा (12 से 16 अप्रैल तक) की कुल दूरी 118 किमी है। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु उण्डासा, पिंगलेश्वर, नलवा, करोहन, अम्बोदिया, कालियादेह, जैथल और सोड़ंग जैसे पड़ावों से होकर गुजरेंगे।

​क्या है धार्मिक मान्यता 

​मान्यता है कि उज्जैन की इस पंचकोशी यात्रा को करने से व्यक्ति को 84 लाख योनियों के चक्र से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हर साल इस यात्रा में इंदौर, बड़नगर, इंगोरिया और आसपास के जिलों से 2 से 3 लाख श्रद्धालु शामिल होते हैं। प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए पड़ाव स्थलों पर पेयजल, टेंट और चिकित्सा की व्यापक व्यवस्था की है।

यह भी पढ़े: पेट्रोलियम उत्पादों पर निर्यात शुल्क में बढ़ोतरी

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-hikes-export-duty-on-diesel-and-atf-sharply/156616

Related to this topic: