प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

श्रद्धालुओं को होगी परेशानी

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 31 ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म, श्रद्धालुओं को हो सकती है परेशानी

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन पर असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर 31 ट्रेनों के बदले प्लेटफॉर्म  श्रद्धालुओं को हो सकती है परेशानी

Ujjain Railway Station Platform Changes Ahead of Mahakaleshwar Pilgrimage |

उज्जैन। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन पर असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उज्जैन रेलवे स्टेशन पर कुल 31 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। यह परिवर्तन 10 फरवरी से प्रभावी होगा।

7 व 8 प्लेटफार्म की ट्रेनें दूसरे प्लेटफार्म से संचालित होंगी

रेलवे प्रशासन के अनुसार, अभी तक प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 पर रुकने वाली कई ट्रेनें अब अन्य प्लेटफॉर्म पर संचालित की जाएंगी। इसके चलते इन ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर 1 तक पैदल चलकर आना होगा। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और भारी सामान के साथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह बदलाव परेशानी का कारण बन सकता है।

प्रबंधन व परिचालन व्यवस्था के तहत बदलाव

बताया जा रहा है कि यह निर्णय रेलवे द्वारा स्टेशन प्रबंधन और परिचालन व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि, महाशिवरात्रि और आगामी दिनों में महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहने वाली है, ऐसे में प्लेटफॉर्म बदलने से भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है।

यात्रियों से अपील, प्लेटफॉर्म जांच ले

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का प्लेटफॉर्म नंबर जांच लें, समय से पहले स्टेशन पहुंचे और रेलवे द्वारा की गई वैकल्पिक व्यवस्थाओं का सहयोग करें। साथ ही, स्टेशन पर अनाउंसमेंट और सूचना बोर्ड के माध्यम से यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलाव की जानकारी दी जाएगी।

अतिरिक्त सुविधा और मार्गदर्शन की व्यवस्था की मांग

श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि यह बदलाव अस्थायी है तो रेलवे को महाशिवरात्रि जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों को देखते हुए अतिरिक्त सुविधा और मार्गदर्शन की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि दर्शन के लिए आने वालों को अनावश्यक परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/deer-killed-in-road-accident-couple-seriously-injured/132498

जबलपुर में तेज रफ्तार एक्टिवा ने बारहसिंगा को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Related to this topic: