प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बेरोजगार युवकों को अप्रैल से ही मिलेगा हर महीने..

बेरोजगार युवकों को अप्रैल से ही मिलेगा हर महीने बेरोजगारी भत्ता डेढ़ हजार रुपए

West bengal : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि युवा साथी योजना” के तहत बेरोजगार युवकों को अप्रैल से डेढ़ हजार रुपए प्रति महीना प्रदान..

बेरोजगार युवकों को अप्रैल से ही मिलेगा हर महीने बेरोजगारी भत्ता डेढ़ हजार रुपए

बेरोजगार युवकों को अप्रैल से ही मिलेगा हर महीने बेरोजगारी भत्ता डेढ़ हजार रुपए |

West bengal : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि “युवा साथी योजना” के तहत बेरोजगार युवकों को अप्रैल से डेढ़ हजार रुपए प्रति महीना प्रदान किए जाएंगे। कृषि श्रमिकों को भी अप्रैल से अनुदान देना शुरू कर दिया जाएगा। ममता बनर्जी की सरकार ने अंतरिम बजट में युवा साथी योजना का ऐलान किया गया था। 

पहली बार यह योजना पेश की गई। इसमें 21 से 40 साल के बेरोजगार युवकों को पांच साल तक डेढ़ हजार रुपए देने के प्रावधान किए गए। बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता अगस्त से देने की बात कही गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें बेरोजगारी भत्ता अप्रैल से ही देने का ऐलान कर दिया। जानकारों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस ऐलान को बेरोजगार युवा वोटरों को अपने करीब लाने की रणनीति माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cm-interacts-with-students-calls-himself-guardian/132807

Related to this topic: