बहराइच के मिहींपुरवा क्षेत्र स्थित गोपिया बैराज में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया, पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Unidentified Body Found Floating in Gopia Barrage of Bahraich, Police Begin Investigation |
बहराइच (उत्तर प्रदेश)। के बहराइच जिले के मिहींपुरवा क्षेत्र स्थित गोपिया बैराज में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव दिखाई देने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों के द्वारा तत्काल सूचना स्थानीय थाने को दी गई, जिसपर घटना की जानकारी मिलते ही मोतीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकलवाया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शव काफी समय से पानी में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी गई है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शव करीब 3 से 7 दिन पुराना लग रहा है।
पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी
प्रथम दृष्टया मामला डूबने या किसी अन्य कारण से हुई मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद बैराज के आसपास लोगों में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेंः उमरिया में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी; तीन लोग गंभीर घायल