ग्रामीण इलाके से गुजर रही रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मृतक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मुक्तिधाम में दफन कराए जाने की कार्यवाही की है।
नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। ग्रामीण इलाके से गुजर रही रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मृतक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मुक्तिधाम में दफन कराए जाने की कार्यवाही की है। वहीं, घटना के संबंध में ठेमी थाना पुलिस ने बताया कि स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि घाट पिड़रई के पास खम्भा नम्बर 915/4 एवं 915/6 के बीच झाड़ियों में किसी व्यक्ति का शव रेलवे लाइन के किनारे पड़ा हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस, शिनाख्त की कोशिशें रहीं नाकाम
ठेमी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव के आसपास अन्य साक्ष्यों की तलाश की लेकिन कोई अन्य सामग्री नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने मृतक के पहने हुए कपड़ों की भी तलाशी ली लेकिन कोई ऐसा सामान नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। पुलिस ने गांव के कुछ ग्रामीणों को घटना स्थल पर बुलाकर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन कोई मृतक को नहीं पहचान सका।
अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम, पहचान के लिए थानों में भेजी तस्वीरें
पुलिस ने शव का गोटेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया। शव की शिनाख्त ना होने पर उसे नगर के मुक्तिधाम में दफन करवा दिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक शर्ट एवं नीले रंग का जींस का पैंट पहने हुए था। मृतक की शिनाख्त हेतु उसकी तस्वीरों को विभिन्न पुलिस थाना एवं रेलवे स्टेशनों पर भिजवाई गई है ताकि उसकी शिनाख्त हो सके।
यह भी पढ़ें: वाराणसी में हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, सरगना समेत 7 आरोपी गिरफ्तार