प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

यमुना में मिला महिला का शव, पहचान नहीं

जसवंतनगर में यमुना नदी में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मची सनसनी

जसवंतनगर के जसोहन गांव में यमुना नदी की झाड़ियों में 30 से 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई, पुलिस पहचान और मौत के कारणों की जांच कर रही है।

जसवंतनगर में यमुना नदी में मिला अज्ञात महिला का शव इलाके में मची सनसनी

Unidentified Woman’s Body Found in Yamuna River in Jaswantnagar, Probe Underway |

जसवंतनगर (उत्तर प्रदेश)। थाना क्षेत्र के ग्राम जसोहन में सोमवार दोपहर पथरी बाबा मंदिर के पास यमुना नदी में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। झाड़ियों में शव फंसा होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व तैराकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।

काफी सावधानी के साथ शव को नदी से बाहर निकाला गया

पुलिस के अनुसार, सोमवार करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि जसोहन ग्राम पंचायत में पथरी बाबा मंदिर के पास यमुना नदी में झाड़ियों में एक महिला का शव फंसा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी सावधानी के साथ शव को नदी से बाहर निकाला।

महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष

महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। शव की पहचान कराने के लिए पुलिस ने जसोहन समेत आसपास के गांवों के लोगों को मौके पर बुलाया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।

मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। महिला यमुना नदी में कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस आसपास के थानों से भी गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है। 

यह भी पढ़ेंः अमेठी में मेडिकल स्टोर की आड़ में इलाज का आरोप, प्रशासन ने जांच और छापेमारी की तैयारी की

Related to this topic: