सुगौली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने पीड़ित को पीएचसी, सुगौली में भर्ती कराया।
मोतिहारी (बिहार)। सुगौली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने मानवता का परिचय देते हुए युवक को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सुगौली में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पीड़ित की पहचान में जुटी पुलिस
प्रथम दृष्टया मामला नशाखुरानी का प्रतीत हो रहा है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और बेहोशी के कारण वह अपना नाम-पता बताने में असमर्थ है। पुलिस आसपास के थानों में सूचना भेजकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
होश आने के बाद खुलेगा राज
थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के होश में आने और पहचान होने के बाद ही घटना की वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने लोगों से अनजान व्यक्तियों द्वारा दिए गए खाने-पीने की वस्तुओं से सावधान रहने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल औरंगाबाद में डॉक्टर नदारद, प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे 80 से अधिक दिव्यांग