कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमिक शाह ने फिर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधा और कहा कि एसआईआर...
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमिक शाह ने फिर पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधा और कहा कि एसआईआर केवल वोटर लिस्ट के लिए ही नहीं है, बल्कि उसका लक्ष्य देश से घुसपैठियों को बाहर करने का लक्ष्य भी है। इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है और भाजपा सरकार का पहली प्राथिमकता होगी बांग्लादेश की सीमा को सील करना और चुन चुन कर एक एक घुसपाठियों को बाहर करना।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के अररिया में कहा कि घुसपैठियों के कारण पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) बदल गई है। पश्चिम बंगाल विकास की गति में ताल नहीं मिला पाया। घुसपैठियों यहां के नागरिकों की सुख सुविधाओं को मार ले रहे हैं। राशन ले रहे हैं। युवकों का रोगगार छीन रहे हैं। घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना करते हुए टीएमसी ने सवाल उठाया कि घुसपैठियों को रोकने की जिम्मेदारी किसकी है। सीमा पर सीमा सुरक्षा बल है। सीमा सुरक्षा बल केंद्र सरकार के अधीन है। बिहार में एसआईआर हुआ। वहां कितने घुसपैठिए मिले। टीएमसी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अपनी गलतियें को छिपाने के लिए गलतबानी करने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/controversy-over-himangi-sakhi-title/145974