प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल में तीन दिन का दौरा

भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में तीन दिन के दौरे पर 29 दिसंबर को कोलकाता आ रहे हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल में तीन दिन का दौरा

Union Home Minister Amit Shah on three-day visit to West Bengal |

कोलकाता। भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल में तीन दिन के दौरे पर 29 दिसंबर को कोलकाता आ रहे हैं। वे कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न जगहों में प्रदेश के नेताओं-कार्यकर्तायों की बैठक कर 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए अख्तियार की जाने वाली रणनीति तय करेंगे। वे आरएसएस के नेता-कार्यकर्तायों से भी मुलाकात करेंगे। पिछले दिनों आरएएस के प्रमुख मोहन भागवत पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुके हैं।

राजनीतिक हलकों में हत्वपूर्ण माना जा रहा केंद्रीय गृह मंत्री का दौरा

राजनीतिक हलकों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे ऐसे वक्त में यहां भाजपा के प्रदेश नेताओं-कार्यकर्ताओं की अलग-अलग कई बैठक कर रहे हैं जब एसआइआर के तहत वोटरों की सुनवाई का दौर चल रहा है। वे कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को यह समझाएंगे कि विधानसभा चुनाव के देखते हुए अख्तियार रणनीति के अनुसार क्या-क्या करना है।

प्रदेश के भाजपा नेता देंगे पिछले चुनाव में पार्टी की अलग-अलग सीटों पर परफोर्मेंस की रिपोर्ट

पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश भाजपा के नेता बैठक में उन्हें बताएंगे कि पिछले विधानसभा चुनाव में किस-किस विधानसभा की सीटों पर कितने-कितने वोट मिले थे। जिन सीटो पर पार्टी कामयाब हुई है, उन सीटों पर पहले से अधिक वोट प्राप्त करने के लिए कैसी तैयारी है। जिन सीटों पर कम वोट से पार्टी को मुह की खानी पड़ी थी, उन सीटों को जीतने के लिए क्या-क्या उपाय किए जाएं। जिन सीटों पर पार्टी को भारी वोटों से पराजित होना पड़ा है, उन सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए क्या-क्या किया जाए।

कोलकाता महानगर में सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोकेंगे अमित शाह

पार्टी सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता महानगर में सीट हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकने पर जोर देंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विधानसभा की सीट भवानीपुर पर पहले से ही भाजपा की नजर है। पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से पराजित हो गई थीं और उसके बाद भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ कर जीती थीं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/tmc-demands-ec-to-make-public-the-list-of-voters-removed-from-the-voter-list/102774

टीएमसी ने चुनाव आयोग से की वोटर लिस्ट से हटाए गए वोटरों की सूची सार्वजनिक करने की मांग

Related to this topic: