Siliguri : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में कहा कि टीएमसी की तुलना में कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा के नेतृत्व की वाम मोर्चा) की सरकार अच्छी थी।
Siliguri : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में कहा कि टीएमसी की तुलना में कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा के नेतृत्व की वाम मोर्चा) की सरकार अच्छी थी। कम्युनिस्ट के वक्त पश्चिम बंगाल की दशा जितनी खराब थी, उससे काफी ज्यादा इस वक्त खराब है। मुख्यमंत्री ममता की सरकार का जाने का समय आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब सोनार बांग्ला का निर्माँण होगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर चौबीस परगना जिले के बैरपपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में हिस्सा लेने के बाद सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की सभा में हिस्सा लेने आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृतद्व में वंदे मातरम गीत का डेढ़ सौंवा साल मनाया जा रहा है, लेकिन टीएमसी इसका विरोध कर रही है। टीएमसी के एक सांसद से ही पता चला कि घुसपैठियो को वंदे मातरम पंसद नहीं है, टीएमसी उनके वोट के लिए इस गीत का विरोध कर रही है। उसे शर्म होनी चाहिए।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की आलोचना की। उन्होंने कहा कि घुसपैठ से भारत तो असुरक्षित कर दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की सीमा पर बाड़ के लिए भूमि के लिए राज्य सरकार को कई पत्र लिखे गए, केंद्रीय विभाग के सचिव ने राज्य सचिवालय आए लेकिन राज्य सरकार ने भूमि उपलब्ध नहीं कराई। अब तो कलकत्ता हाई कोर्ट ने 31 राज्य सरकार को मार्च 2026 तक बाड़ के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए का आदेश दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ममता दीदी को भतीजा के प्यार में मोतियाविंद लगा है। राज्य में भ्रष्टाचार संस्थागत बन गया है। केद्रीय गृह मंत्री ने सरकार के मंत्रियों और नेताओं के भ्रष्टाचार का विस्तार से चर्चा की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी के नेतृत्व में बनने वाली भाजपा की सरकार इस राज्य को भ्रष्टार से मुक्त कराएगी।
उन्होंने उत्तर बंगाल की समस्याओं का जिक्र किया और कहा कि यहां चाय बागानों के मजदूरों के रहने के लिए, एम्स के लिए, एअरपोर्ट के लिए जमीन मुहैया नहीं करा रही है। भाजपा की सरकार बनने पर मजदूरों के रहने के लिए जमीन दी जाएगी। जमीन की समस्या नहीं होगी। प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी ने उत्तर बंगाल के लिए कई नई ट्रेने दी हैं।
केंद्रीय गृग मंत्री अमित शाह ने टीएमसी सरकार पर गोरखाओं, आदिवासियों, राजवंशियों, झारखंडियों के बीच विभेद पैदा करने का आरोप लगाया और उसके राज्य में सभी असुरक्षित है। टीएमसी मां, माटी, मानुष का नारा देकर सत्ता में आई लेकिन मां, माटी और मानुष असुरक्षित हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल ने लाल रंग और उसके बाद हरा रंग को देख लिया है। अब केसरिया रंग को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पश्चिचम बंगाल में ही नहीं, बाकी बचे सभी राज्यो में भाजपा का शासन हो, तो शुकून मिलेगा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-attacks-cm-mamata-banerjee/131329