बैतूल के रिंगढाना गांव में हुई अग्निकांड की घटना के बाद केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
बैतूल (मध्यप्रदेश): भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रिंगढाना में हुई अग्निकांड की घटना दुःखद एवं पीड़ादायक है। इस हादसे के प्रभावित परिवारों की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। वर्षों की मेहनत से बनाया घर और सामान समते कई स्मृतियां एक ही क्षण में आग की भेंट चढ़ जाना किसी भी परिवार के लिए बड़ी त्रासदी है।
प्रभावित परिवारों से भेंट कर सुनी समस्या
अग्निकांड की घटना की खबर लगते केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके सोमवार को रिंगढाना पहुंचे। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही इस कठिन समय में साहस से काम करने का ढांढस बंधाया। मंत्री दुर्गादास उईके ने प्रभावित परिवारों को जरूरी राहत सामग्री भेंट कर हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया।

प्रभावित परिवारों को मदद का दिया आश्वासन
केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान कहा कि संकट की इस घड़ी में बीजेपी और मध्य प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। प्रशासन को जरूरी राहत और सहायता कार्यों में तत्परता बरतने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके।

केंद्रीय मंत्री के साथ कई स्थानीय नेता भी मौके पर पहुंचे
इस दौरान विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान जी,जिला महामंत्री भाजपा श्री कृष्णा गायकी जी,जनपद अध्यक्ष श्री भैयालाल इरपाचे जी, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री सुनील भलावी जी,मंडल अध्यक्ष श्री अनिल ऊईके जी,भाजपा जिला मंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सोनू सुनील भलावी जी के साथ ही क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।