West bengal : भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने यह ठान लिया है कि वे ठाकुरनगर के ठाकुरबाड़ी (मतुआ समुदाय का मंदिर) में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव..
केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और टीएमसी राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी आमने-सामने
|
West bengal : भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने यह ठान लिया है कि वे ठाकुरनगर के ठाकुरबाड़ी (मतुआ समुदाय का मंदिर) में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को प्रवेश नहीं करने देंगे। अभिषेक बनर्जी ने ठाकुरनगर जाकर ठाकुरबाड़ी में पूजा अर्चना करना तय किया है। वे दूसरे सप्ताह ठाकुरनगर जाने वाले हैं। इधर टीएमसी की सांसद ममता ठाकुर ने 5 जनवरी के केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के समर्थकों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आंदोलन करेगी।
उत्तर चौबीस परगना के तहत बनगांव व नदिया जिले के तहत रानाघाट और कृष्णनगर लोकसभा सीट के तहत विधानसभा के क्षेत्रों में मतुआ समुदाय के लोगों की अच्छी खासी संख्या है। राज्यमें करीब ढाई करोड़ वोटरों में सबसे अधिक संख्या में मतुआ समुदाय के वोटर इन्हीं तीनों लोकसभा क्षेत्रों में हैं। लोकसभा की तीनों क्षेत्रों में मतुआ समुदाय का केंद्र ठाकुरगगर और ठाकुरबाडी केंद्र है। भाजपा और टीएमसी के बीच मतुआ समुदाय को अपना समर्थक बनाने की होड़ है।
भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर और टीएमसी राज्यसभा सदस्य ममता बाला ठाकुर मतुआ समुदाय की प्रमुख नेता हैं। मतुआ समुदाय को भारतीय नागरिक बनाने का भरोसा देकर भाजपा ने मतुया समुदाय में अपनी साख जमाई है। भाजपा के केंद्र सरकार ने सीएए कानून लाया है। शांतनु ठाकुर बनगांव लोकसभा सीट से दो बार से सांसद है। ममता बनर्जी की सरकार ने अपने स्तर पर मतुआ समुदाय को तमाम सहूलियतें देकर अपनी साख जमाई है और विधानसभा की कई तमाम सीटों पर टीएमसी की आधिपत्य है।
मतुआ समुदाय के अधिकतर लोगों में यह शंसय है कि वे विधानसभा चुनाव में वोट दे पाएंगे या नहीं। चुनाव अयोग की ओर से एसआईआर के तहत वोटर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। मतुआ समुदाय के अधिकतर लोग वोटर नहीं बन पाएंगे। वे वोट देते आए है, लेकिन 2002 के वोटर लिस्ट में वे नहीं है और ना ही वे कागजात है जिससे वे इस बार वोटर बन पाएं। भाजपा ने उन्हें सीएए कानून के जरिए वोटर बनाने की मुहिम चला रखी है लेकिन वे सीएए से बचना चाहते है। दूसरी तरफ टीएमसी मतुआ समुदाय के वोटरों का नाम नहीं कटने देने के लिए मुहिम चला रही है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ठाकुरनगर में रैली कर चुकी है। पिछले दिनों मतुआ समुदाय के लोगों ने केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर के घर विरोध प्रदर्शन किया था। उनकी मांग थी कि उन्हें वोटर बनाने के लिए दिए गए भरोसे को पूरा किया जाए। इसके लिए उनसे रुपए भी लिए गए हैं। शांतनु ठाकुर के लोगों और विरोध प्रदर्शन करनमे वालों के बीच संघर्ष हुआ।
टीएमसी सांसद ममता बाला के अगुवाई में थाने में मामला दर्ज हुआ और शांतनु ठाकुर का एक समर्थक गिरफ्तार भी हुआ। ममता ठाकुर चाहती हैं, वे सभी गिरफ्तार हों, जिनके खिलाफ मामला दर्ज है। टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ठाकुरनगर रैली और ठाकुरबाड़ी में पूजा अर्चना करने वाले हैं। शांतनु ठाकुर समर्थक यग नहीं करने देना चाहते।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-president-trump-claims-nicolas-maduro-and-his-wife-were-arrested-and-deported/103463